बिहार के बृज बिहारी हत्याकांड में SC ने मुन्ना शुक्ला को सुनाई उम्रकैद की सज़ा, सूरजभान बरी
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की (1998 में) हत्या के मामले में बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला समेत 2 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 6 आरोपियों को बरी किया है। इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने शुक्ला व सूरजभान समेत 8 आरोपियों को बरी किया था।