बिहार के बाद अब ओडिशा में बीच सड़क पर कपल को किया गया परेशान, वीडियो आया सामने
जमुई (बिहार) में नाबालिग लड़की को परेशान किए जाने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद अब ओडिशा में भी एक कपल के साथ मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग युवती के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते नज़र आ रहे हैं जबकि युवती हाथ जोड़कर उनसे छोड़ देने की गुहार लगाते दिख रही है।