बिहार के भागलपुर में गली में फटा देसी बम, 7 बच्चे हुए घायल
भागलपुर (बिहार) में मंगलवार को एक गली में अचानक देसी बम फट गया जिसमें 7 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई व घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के समय बच्चे खेल रहे थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके की आवाज़ 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।