बिहार के मुख्यमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना में सीएम आवास पर फहराया तिरंगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया जिसके बाद उन्होंने गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस समारोह में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव भी मौजूद रहे।

Load More