बिहार के मुज़फ्फरपुर में पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय 5 बच्चों की डूबने से हुई मौत

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में रविवार को पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद अनस (15), हिदायतुल्ला (14), मोहम्मद हमज़ा अली (12), मोहम्मद रहमान (12) और मोहम्मद अबू तालीम (12) के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, बच्चे पानी से भरे गड्ढे की गहराई की ओर चले गए थे।

Load More