बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ नक्सलियों ने लगाए पर्चे, लिखा- एकजुट हों लड़ाके
गया (बिहार) में नक्सलियों ने राज्य के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ कई जगहों पर पर्चे लगाए हैं। नक्सलियों ने चौधरी को दलित, महादलित और आदिवासी विरोधी बताते हुए पर्चे में लिखा है, "इनके खिलाफ क्रांतिकारी लड़ाके एकजुट हों।" नक्सलियों ने इन पर्चों के ज़रिए बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की अपील भी की है।