बिहार के मंत्री की फिसली ज़ुबान, कहा- '2025 में 2020+ सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है'

बिहार के मंत्री व जेडीयू नेता अशोक चौधरी की पत्रकार के एक सवाल पर ज़ुबान फिसल गई जिसका वीडियो सामने आया है। एनडीए दलों की बैठक के बाद उनसे पूछा गया था, 'कितनी सीटों का लक्ष्य रखा है' जिसपर उन्होंने कहा, "2025 में 2020+ सीटें जीतने का लक्ष्य है।" इसपर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा, "यथा राजा तथा दरबारी।"

Load More