बिहार के मंत्री को लॉरेंस के नाम पर धमकी देने वाला निकला मज़दूर, यूपी से पकड़ा गया

बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संजय मुंबई में मज़दूरी करता था और अपने गांव में मकान बनवा रहा था जिसके लिए पैसे कम पड़ने पर उसने यह प्लानिंग की।

Load More