बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी बच गई, मनोनीत हुए MLC
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने एमएलसी के रूप में मनोनीत कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले उनका मंत्री पद सुरक्षित हो गया है। विधायक-एमएलसी बने बिना दीपक के मंत्री बने रहने को लेकर अदालत ने बिहार सरकार से सवाल किया था।