बिहार के मंत्री को मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो ने मारी टक्कर, हुए ज़ख्मी
बिहार के मंत्री रत्नेश सदा को बुधवार को महिषी में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे वह और उनके 4 गार्ड ज़ख्मी हो गए। रिपोर्ट्स हैं कि मंत्री के पैर व सिर में चोट लगी है और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एक गार्ड के हाथ-पैर में चोट लगी है।