बिहार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपति' व जयप्रकाश नारायण को कहा 'जनप्रकाश'
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग विभाग की मंत्री और सीतामढ़ी की प्रभारी श्रेयसी सिंह ने तिरंगा फहराकर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गलती से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपति' और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को लोकनायक 'जनप्रकाश नारायण' कहकर संबोधित कर दिया। उनके संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।