बिहार के मज़ूदर का बेटा इटली में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व, IES ओलंपियाड के लिए चुना गया
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के रहने वाले मोहम्मद एहतेशाम रिज़वी का चयन अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (IESO) के लिए बनी भारतीय टीम में हुआ है। वह नवोदय स्कूल के 12वीं के छात्र हैं और मज़दूर परिवार से आते हैं। भारतीय टीम में 4 लोगों का चयन हुआ है जो इटली में 20-27 अगस्त के बीच आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।