बिहार के युवक को मिला ₹2.5 करोड़ का पैकेज, पढ़ाई के दौरान एक लड़की ने किया था मोटिवेट
'न्यूज़ 18' की रिपोर्ट के मुताबिक, लखीसराय (बिहार) ज़िले के अतुल आनंद नामक युवक को एक अमेरिकी कंपनी से सालाना ₹2.5 करोड़ का पैकेज मिला है। अतुल ने चेन्नई से बीटेक की डिग्री ली है और पढ़ाई के दौरान उन्हें एक लड़की ने मोटिवेट किया था जिसके बाद उन्होंने अमेरिका जाकर पढ़ाई करने और करियर बनाने का सपना पूरा किया।