बिहार के लखीसराय में बेंच पर पिस्तौल रखकर परीक्षा देते दिखे 2 छात्र

बिहार के लखीसराय ज़िले में एक स्कूल के परीक्षा कक्ष में बेंच पर पिस्तौल रखकर परीक्षा देते 2 छात्रों की तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर हलसी प्रखंड के कैंदी उच्च विद्यालय की बताई जा रही है और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। पुलिस के अनुसार, वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Load More