बिहार के सिंहेश्वरनाथ मंदिर में मची भगदड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

मधेपुरा (बिहार) में सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। धक्का-मुक्की के दौरान कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभालकर भीड़ को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की है।

Load More