बिहार के सीएम नीतीश के बेटे ने राजनीति में आने की संभावना को नकारा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने राजनीति में आने की संभावना को नकारते हुए कहा है कि उनकी राजनीति में दिलचस्पी नहीं है और उनका मन अध्यात्म में लगता है। इससे पहले भी वह अपने राजनीति में आने की संभावनाओं को खारिज कर चुके हैं। नीतीश के उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।