बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, काफिले के बीच आई कार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। मुख्यमंत्री आवास से जैसे ही उनका काफिला पटना हवाई अड्डा जाने के लिए निकला तभी रास्ते में उनके काफिले के बीच एक कार आ गई। इसके बाद काफिले की रफ्तार थोड़ी धीमी की गई और गाड़ी को साइड में कराया गया।