बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजन से शुक्रवार को अपने पटना स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि उन्हें न्याय ज़रूर मिलेगा। गौरतलब है कि भरत तिवारी की पिछले महीने भोजपुर ज़िले में हुए पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी।