बिहार के सीतामढ़ी में कैसा बनेगा भव्य जानकी मंदिर, CM नीतीश ने शेयर किया डिज़ाइन
सीतामढ़ी (बिहार) में माता जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम में बनने जा रहे भव्य जानकी मंदिर का डिज़ाइन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेज़ी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं।"