बिहार के सुपौल में कोसी नदी में पलटी नाव, क्षमता से अधिक लोग थे सवार
बिहार के सुपौल में शुक्रवार को कोसी नदी में एक नाव पलट गई। इलाके में मौजूद आपदा मित्र की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर नाव पर सवार 20 लोगों की जान बचाई जबकि नाव की तलाश जारी है। प्रशिक्षु डीएसपी सह किशनपुर की थानाध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे।