बिहार के सुपौल में ट्रेनिंग कैंप में खाना खाने के बाद BSAP के 250 जवान पड़े बीमार
सुपौल स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के कैंप में ट्रेनिंग के लिए आए लगभग 250 जवान रविवार दोपहर खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि मामला फूड पॉइज़निंग का है और सभी जवानों का इलाज किया जा रहा है। एक जवान के अनुसार, ट्रेनिंग के दौरान लगातार खराब खाना मिल रहा था।