बिहार के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर किया जाएगा अजगैबीनाथ, डिप्टी सीएम ने बताई वजह
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि भागलपुर ज़िले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर हिंदू तीर्थ स्थल अजगैबीनाथ धाम के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य मंदिर की मान्यता को बढ़ाना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। बकौल उप-मुख्यमंत्री, नगर परिषद पहले ही यह प्रस्ताव पारित कर चुका है।