बिहार के सीवान सदर अस्पताल के गेट पर ऐम्बुलेंस चालक को मारी गई गोली

बिहार के सीवान में सदर अस्पताल के गेट पर शुक्रवार को ऐम्बुलेंस चालक प्रदीप कुमार को एक दूसरे ऐम्बुलेंस चालक मंधन सिंह ने गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों में किराए पर ऐम्बुलेंस भेजने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों में पहले भी विवाद हुआ था और दोनों ज़मानत पर थे।

Load More