बिहार के समस्तीपुर में गिरा निर्माणाधीन पुल का हिस्सा, नीतीश कुमार का है ड्रीम प्रोजेक्ट
समस्तीपुर (बिहार) में बख्तियारपुर और ताजपुर के बीच बन रहे 6 लेन वाले गंगा महासेतु पुल का एक हिस्सा रविवार रात को ढह गया। घटना नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास हुई और बताया जा रहा है कि यह पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।