बिहार के समस्तीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई हिंसा; नवादा में लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा
बिहार के समस्तीपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ और राहगीरों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नवादा में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने को लेकर पुलिस ने 3 युवकों को पकड़ा है।