बिहार के सरकारी स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी की तारीख बदली गई, अब 17 जुलाई को रहेगा अवकाश
बिहार के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में मुहर्रम की छुट्टी 17 जुलाई को रहेगी जिसको लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया। विभाग के आदेश में लिखा है, "पहले 18 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया था लेकिन मुहर्रम 17 जुलाई को होने के कारण अब छुट्टी के दिन में परिवर्तन किया गया है।"