बिहार के सरकारी स्कूल में 2 शिक्षकों ने 12 छात्राओं से कई महीनों तक किया रेप, बनाए अश्लील वीडियो
बक्सर (बिहार) में एक सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों को करीब 12 नाबालिग छात्राओं से कई महीनों तक रेप करने का आरोप लगने के बाद निलंबित किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाए जिनके वायरल होने पर मामला सामने आया। घटना का पता चलते ही स्कूल पहुंचे अभिभावकों-ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षकों की पिटाई कर दी।