बिहार के सरकारी स्कूल में अश्लील हरकत करते पकड़े गए शिक्षक-शिक्षिका
पश्चिम चंपारण (बिहार) के एक सरकारी स्कूल में हाल ही में बेंच पर चादर डालकर शिक्षक-शिक्षिका अश्लील हरकत करते पकड़े गए। बच्चों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद अभिभावकों से इसकी शिकायत की। इसे लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने बताया कि जांच में आरोप सही पाया गया है। बकौल कृष्णा, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।