बिहार के हाजीपुर में 11,000 वोल्टेज की तार से टकराया कांवड़ियों का डीजे, 9 की हुई मौत
हाजीपुर (बिहार) में रविवार रात को 9 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि कुछ घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कांवड़ियों का डीजे काफी ऊंचा था जो 11,000 वोल्टेज की बिजली की तार की चपेट में आ गया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार सूचना देने पर भी बिजली विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया।