बिहार कैबिनेट की बैठक 49 एजेंडों पर लगी मुहर, 1800+ पदों पर होंगी भर्तियां
पटना में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 49 एजेंडों पर मुहर लगी। इनमें ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने, बिहार गृह रक्षा वाहिनी के गृह रक्षकों का कर्तव्य भत्ता/प्रशिक्षण भत्ता ₹774/कार्य दिवस से बढ़ाकर ₹1121/कार्य दिवस करने, अलग-अलग विभागों में 1,800+ पदों पर भर्तियों आदि के फैसले लिए गए।