बिहार कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर लगी मुहर, फिज़िकल टीचर्स का मानदेय हुआ दोगुना

बिहार कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 36 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इसमें राज्य के मध्य स्कूलों में तैनात फिज़िकल टीचर्स को मिलने वाले ₹8,000/माह के मानदेय को बढ़ाकर ₹16,000/माह करने की मंज़ूरी मिली है। साथ ही, रसोइयों के मानदेय को बढ़ाकर ₹3,300/माह और आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाला ₹1000/माह का पारितोषिक बढ़ाकर ₹3000/माह किया गया है।

Load More