बिहार कैबिनेट में 17 फैसलों पर मुहर; बनेंगे 19 SC-ST फास्ट ट्रैक कोर्ट, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने 17 अहम एजेंडों पर मुहर लगाई है। कैबिनेट ने उद्योग, स्वास्थ्य, खेल और शिक्षा समेत अन्य विभागों से मिले प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है। इसके तहत बिहार में 19 एससी-एसटी फास्ट ट्रैक कोर्ट और खिलाड़ियों के वैज्ञानिक प्रशिक्षण के लिए राजगीर में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर बनाए जाएंगे।