बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 201 पदों पर निकाली भर्ती, 23 मई तक करें आवेदन
बिहार कर्मचारी आयोग ने कृषि निदेशालय के तहत फील्ड असिस्टेंट के 201 पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर 25 अप्रैल से 23 मई के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। रिक्तियों में 35% यानि 67 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।