बिहार चुनाव के चलते सब किया जा रहा है: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर यशवंत सिन्हा
भारत के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर कहा है, "यह सब बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "बीजेपी तिरंगा यात्रा निकालने जैसे काम कर खुद क्रेडिट लेना चाहती है। बीजेपी के लोग कहने लगे हैं कि मोदी जी ने कितना कमाल कर दिया।"