बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा फैसला, SIR के बाद हर मतदाता को मिलेगा नया वोटर आईडी
चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची को लेकर जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, नए मतदाता पहचान पत्र कब जारी किए जाएंगे, इस पर निर्वाचन प्राधिकरण की ओर से अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।