बिहार चुनाव से पहले रद्द हो सकती है 15 पार्टियों की मान्यता, 6 साल में नहीं लड़ा कोई चुनाव

बिहार में पिछले 6 साल में कोई भी चुनाव नहीं लड़ने वाली 15 पार्टियों की मान्यता रद्द हो सकती है। भारतीय आवाम ऐक्टिविस्ट पार्टी, भारतीय जागरण पार्टी, भारतीय युवा जनशक्ति पार्टी समेत 15-पार्टियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर सीईओ ने चुनाव आयोग को भेजी है। पार्टियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था लेकिन कई पार्टियों ने जवाब नहीं दिया।

Load More