बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर निकाली भर्ती
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो गई है और 6 मई तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18-37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।