बिहार पुलिस ने NTA पर लगाया NEET पेपर लीक की जांच में सहयोग ना करने का आरोप: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार पुलिस की ईओयू के एक अधिकारी ने एनटीए पर एनईईटी पेपर लीक मामले की जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाया है। अधिकारी के मुताबिक, एनटीए ने एनईईटी के पेपर से पहले मिली जली हुई बुकलेट से मैच करने के लिए 3 रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद सैंपल पेपर नहीं भेजे थे।