बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, 19681 अभ्यर्थी हुए सफल
बिहार केंद्रीय चयन पर्षद ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिज़ल्ट जारी किया। कुल 4,236 पदों के लिए हुए इस परीक्षा में 19,681 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुने गए हैं। अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 80 अभ्यर्थी कदाचार या प्राथमिकी में संलिप्तता के कारण अयोग्य घोषित किए गए हैं।