बिहार बोर्ड के 10वीं के टॉपरों की मार्कशीट आईं सामने
बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 97.8% अंकों के साथ संयुक्त टॉपर साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा की मार्कशीट सामने आई हैं। साक्षी को संस्कृत में 99, हिंदी व गणित में 98, सामाजिक विज्ञान में 79 और विज्ञान में 75 अंक मिले हैं। वहीं, अंशु को हिंदी और रंजन को गणित में 100 नंबर मिले हैं।