बिहार बोर्ड की बड़ी सौगात, सरकारी स्कूलों में शुरू हुई मुफ्त JEE-NEET की तैयारी
बिहार बोर्ड ने सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मुफ्त JEE-NEET तैयारी की सुविधा शुरू कर दी है। 155 मॉडल प्लस-टू स्कूलों में कोचिंग दी जा रही है जबकि 700 मॉडल स्कूलों में 'विद्या साथी' डिजिटल मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अब कम छात्रों को तैयारी के लिए कोटा जाने की ज़रूरत पड़ेगी।