बिहार बोर्ड ने विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिज़ल्ट किया जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर रिज़ल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि बीते 23 और 24 फरवरी को आयोजित हुई इस परीक्षा के ज़रिए बिहार में विशेष स्कूल शिक्षकों के 7,279 पदों को भरा जाना है।