बिहार में ₹15 बकाया नहीं चुकाने पर काटी गई महिला की नाक
बिहार के अररिया ज़िले में दुकानदार का महज़ ₹15 बकाया नहीं चुकाने पर एक महिला की नाक काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत सामान्य होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।