बिहार में ₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया इंजीनियर
पूर्वी चंपारण (बिहार) के मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने ₹2 लाख की रिश्वत लेते योजना एवं विकास विभाग के इंजीनियर अजय कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, एक ठेकेदार संतोष कुमार द्वारा ₹3 करोड़ की किसी योजना का कार्य किया गया था और उसी मामले में इंजीनियर ने ₹3 लाख की रिश्वत मांगी थी।