बिहार में ₹20,000 के घोटाले में 76 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर को हुई जेल, 38 साल बाद आया फैसला

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में त्रिवेणी नहर की मरम्मत में 1986-87 के दौरान हुए करीब ₹20,000 के घोटाले के एक मामले में एक अदालत ने तत्कालीन सहायक अभियंता 76-वर्षीय शख्स को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने रिटायर्ड इंजीनियर को 4-साल जेल की सज़ा और ₹10,000 जुर्माना लगाया है। मामले के ट्रायल के दौरान 3 अन्य आरोपियों की मौत हो गई थी।

Load More