बिहार में ₹25000 का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, BJP नेता के भांजे की हत्या में था शामिल
सीवान (बिहार) में पुलिस ने ₹25000 के इनामी कुख्यात अपराधी सोनू यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। सोनू पूर्व एमएलसी व बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या में शामिल था और वह कई संगीन मामलों में वांछित था। आरोपी ने मनोज सिंह के बहनोई पर भी हमला किया था जिनका पटना में इलाज चल रहा है।