बिहार में ₹5 के कुरकुरे के लिए एक लड़के ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर की हत्या
गोपालगंज (बिहार) में कथित रूप से ₹5 के कुरकुरे को लेकर हुए विवाद में एक लड़के द्वारा अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था जिसे पकड़ लिया गया है। आरोपी के पास से चाकू और मोबाइल मिला है।