बिहार में ₹500 के जाली नोट किए गए सर्कुलेट, पुलिस ने सैंपल जारी कर लोगों को किया आगाह
बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में भारी मात्रा में ₹500 के जाली नोट सर्कुलेट होने को लेकर सभी ज़िलों के डीएम और एसपी को अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जाली नोट का सैंपल सार्वजनिक कर मुख्यालय ने बताया कि इनमें 'Reserve Bank of India' की जगह 'Resarve Bank of India' लिखा है।