बिहार में 'टेंपो' बन गई ट्रेन, हाथ देने पर परिवार के लिए क्रॉसिंग पर रुकी; रेलवे ने दिया जवाब
बिहार में एक ट्रेन बिना निर्धारित स्टॉप के रुक गई जिसके बाद रेलवे ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे फाटक पर एक शख्स के हाथ देने पर ट्रेन रुक जाती है और फिर परिवार चढ़ जाता है। कई लोगों ने कहा कि टेंपो बना दिया है।