बिहार में 'मुस्की' पर आया दिल तो 5 बच्चों के पिता ने की शादी, पहले कर चुका है 2 शादियां
बांका (बिहार) में 5 बच्चों के पिता ने मुस्की नाम की महिला से प्रेम विवाह किया है जबकि उसकी पहले से 2 शादियां हो रखी हैं। तीसरी शादी के बारे में जानकारी होने के बाद उसकी दूसरी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स का पहली पत्नी से एक बच्चा है और वह उसे छोड़ चुकी है।